NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बिरेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, रंजना साहू ने बच्चों एवं मातृशक्ति के कल्याण को बताया प्राथमिकता

 


रंजना साहू ने कहा-"बच्चों का स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज की मजबूत नींव"



धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरेतरा में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर बच्चों को दी जा रही पौष्टिक भोजन व्यवस्था, शिक्षा एवं प्रारंभिक बाल विकास गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर गांव में सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंजना साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित माताओं एवं ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। 


मुख्य अतिथि रंजना साहू ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं, उनके स्वस्थ, संस्कारवान एवं शिक्षित जीवन के लिए परिवार, समाज और सरकार को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गर्भवती माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराना तथा बच्चों को बेहतर पोषण, शिक्षा और विकास का अवसर देना है। रंजना साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव के बच्चों और माताओं के बीच रहकर निरंतर सेवा कार्य कर रही हैं, उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल एवं सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर वातावरण, पोषण और शिक्षा मिले, यही हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  किरण सिन्हा, ग्राम पंचायत सरपंच धनेश्वरी ध्रुव, उप सरपंच मनीष साहू, पूर्व उपसरपंच डॉ. विनेश्वर साहू, ग्रामीण वरिष्ठ मुन्ना पटेल, बालाराम साहू, बूथ अध्यक्ष खिलू राम साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका साहू, शैलेंद्री साहू, आंगनबाड़ी सहायिका पुष्पा साहू, कुंती साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ