कियोस्क ऑपरेटर से लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड जब्त
धमतरी। थाना भखारा पुलिस को बैंक खाताधारकों से करोड़ों रुपये के गबन व कूटरचना के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।
प्रार्थी जुगलकिशोर निवासी चरमुडिया, थाना कुरूद डिस्ट्रिक्ट मैनेजर 'NICT TECHNOLOGIES PVT. LTD.' धमतरी ने थाना भखारा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी की संस्था भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अनुबंध आधार पर कियोस्क (ग्राहक सेवा केंद्र) का संचालन कराती है। संस्था द्वारा ग्राम कोर्रा हेतु अनुबंध के तहत आरोपी केशव राम साहू को कियोस्क संचालक नियुक्त किया गया था।
विवेचना के दौरान थाना भखारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संदेही केशव राम साहू की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कियोस्क सेंटर ग्राम कोर्रा से
▪️01 नग लेनोवो (Lenovo) कंपनी का लैपटॉप
▪️ 29 हितग्राहियों के फिक्स डिपॉजिट (FD) बॉन्ड पेपर
गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए। आरोपी केशव राम साहू (उम्र 40 वर्ष)पिता हेमलाल साहू,मूल निवासी देवकोट, चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद वर्तमान पता: बोरिया खुर्द, अर्जुन विहार, थाना मुजगहन, जिला रायपुर के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय कुरूद के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है।




0 टिप्पणियाँ