भूपेंद्र साहू
धमतरी। आगामी 2026 -27 में शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्यपाल पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नाम की घोषणा कर दी गई है।जिसमें धमतरी से दो शिक्षकों का चयन हुआ है। एक खरतुली स्कूल में पदस्थ व्याख्याता आकाश गिरी गोस्वामी और दूसरी मुजगहन स्कूल में पदस्थ रसायन की व्याख्याता परविंदर कौर शामिल हैं।
आकाश गिरी गोस्वामी
खरतुली हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान के व्यख्याता आकाश गिरी गोस्वामी शिक्षकीय जीवन के साथ कला के क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके हैं। वह लंबे समय से शाश्वत उत्सर्ग यूथ थिएटर से जुड़े हुए हैं और लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपने नाटकों का मंचन करते हैं। रेडक्रॉस से जुड़े रहने की वजह से नशा,यातायात एवं अन्य जागरूकता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी लगातार करते है। वह कई फिल्मों में रोल भी कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में बच्चों की विज्ञान नाटिका 6 बार नेशनल पहुंच चुकी है,जिसमें लगातार दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भी प्राप्त हो रहा है। वह कला के प्रति पूर्णतः है समर्पित हैं।
परविंदर कौर गिल
मुजगहन हायर सेकेंडरी स्कूल में रसायन की व्याख्याता परविंदर कौर शिक्षकीय जीवन के साथ लेखन एवं मल्टीमीडिया में विशेष रुचि रखती हैं।वह मल्टीमीडिया की विशेष ट्रेनर भी हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के स्टूडियो में डॉक्यूमेंट्री तैयार करती हैं। मल्टीमीडिया, योग के अलावा रसायन की विशेष प्रशिक्षिका भी है। इनके द्वारा कई पुस्तक लेखन एवं शैक्षणिक मटेरियल तैयार किया जा चुका है। वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार लगी रहती हैं।यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आफ धमतरी, स्पर्श ग्रुप, नई उम्मीद नहीं आशा संस्था से जुड़ी हुई है। स्काउट गाइड की आजीवन सदस्य भी हैं।





0 टिप्पणियाँ