धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुर में एक कलयुगी पति का खौफनाक मामला सामने आया है। जहां पत्नी द्वारा अपने बच्चों के लिए एक मामूली से स्वेटर मांगने पर पति ने नवविवाहिता पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
ग्राम बोडरा संबलपुर निवासी रेणुका साहू 21 वर्ष का विवाह 2025 में बलराम साहू के साथ हुआ था। बलराम ने कोई लोन लिया था जिसके किस्त के लिए आए दिन विवाद होता रहता था।
रेणुका ने लोन और अपने तीन महीने के बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कही। यह सुनते ही सनकी पति का पारा चढ़ गया और उसने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का गला और पीठ झुलस गई है हालांकि महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही।




0 टिप्पणियाँ