धमतरी। बालोद जिले में दुर्ग रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा बीटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।जिसका इलाज धमतरी में जारी है।
श्राद्ध मिलन से लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू (34) अपने दो बेटों—ओशांत साहू (12) और अनुराग साहू (8) के साथ एक सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होने मोहारा गए हुए थे। कार्यक्रम के बाद देर शाम को तीनों बाईक क्र CG24 P 3906 से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सनौद थाना अंतर्गत अरमरीकला के पास मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक क्र CG08 AU7510 से उनकी बाइक जा घुसी
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण जय पटेल ने इसकी सूचना धमतरी शिवा प्रधान को दी।फिर सूचना पर सनौद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।तीनों को धमतरी लाया गया जहां पिता डागेश्वर साहू और उनके 12 वर्षीय पुत्र ओशांत साहू की मौत हो गई। वहीं आठ वर्षीय मासूम अनुराग गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज मसीही अस्पताल में जारी है।पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। खड़े ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।




0 टिप्पणियाँ