NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime: रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से हमला, दो भाई सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपी से धारदार चाकू जब्त

 


धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।02-03 अक्टूबर की दरमियानी रात विवाद के दौरान तीन युवकों ने प्रार्थी चंदेश्वर ध्रुव पिता दशरथ सिंह गुरु उम्र 25 वर्ष दानीटोला स्कूल चौक महिमा सागर वार्ड धमतरी और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने साहिल, नितांत उर्फ प्रिंस एवं सौरभ उर्फ रिंकू मसीह, सभी निवासी रतन कॉलोनी, धमतरी को गिरफ्तार किया।


आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू एवं लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। प्रकरण में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।तीनों आरोपियों साहिल मसीह पिता स्व० ईस्माईल मसीह उम्र 26.वर्ष,नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह पिता स्व ईब्राहिम मसीह उम्र 26 वर्ष और सौरभ मसीह उर्फ रिकू मसीह पिता स्व० ईस्माईल मसीह उम्र 19 वर्ष,तीनों निवासी रतन कॉलोनी महिमा सागर वार्ड धमतरी. न्यायालय धमतरी में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।








 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ