धमतरी। कुरूद के एक राइस मिल में युवक द्वारा चाकू से किए गए हमला में गंभीर रूप से घायल युवती की रविवार सुबह इलाज के दौरान गुप्ता अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन अब मामला हत्या का दर्ज हो जाएगा।
2 अक्टूबर को भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करने वाली सुषमा दुग्गा ने कुरूद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी सुरजबति के साथ कमरे में थी। बाजू कमरे में अनीता मंडावी उर्फ संजीता 22 वर्ष ग्राम कानागांव जिला कोंडागांव निवासी अपने सहेली ज्योति के साथ थी। इसी दौरान अचानक चीख पुकार की आवाज आई।बहार निकल कर देखा तो दुलेश्वर टंडन चाकू लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। अंदर पहुंचने पर अनीता मांडवी खून से लथपथ पड़ी थी, जिसे इलाज के लिए कुरूद अस्पताल ले जाया गया जहां से गुप्ता अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में भाठागांव निवासी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।अस्पताल सूत्रों के अनुसार चाकू के आधा दर्जन वार से युवती की अतड़ी कट गई थी। जिसका ऑपरेशन किया जाना था।




0 टिप्पणियाँ