NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बैंक में पहले दिन 2000 का नोट जमा करने वालों की भीड़ कम रही

 

धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी बैंक में


भूपेंद्र साहू

धमतरी।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 2000 की नोट का सरकुलेशन बंद कर दिया गया है।जिसके तहत लोग 23 मई से 30 सितंबर तक अपना 2 हजार के नोट को बैंक में जमा करवा सकते हैं या बदलवा भी सकते हैं। पहले दिन बैंकों में कोई खास भीड़ नहीं रही।कुछ-कुछ बैंक में लोग जमा करवाने जरूर पहुंचे। बैंकों में अलग से कोई विशेष काउंटर नहीं बनाया गया है।कुछ लोग इसे सोना, प्रॉपर्टी में भी निवेश कर रहे हैं।2000 के नोट को धीरे-धीरे जमा करेंगे या फिर बदलेंगे।

मध्यमवर्ग के पास ज्यादा 2 हजार का नोट नहीं है। जिनके पास है वह पार्ट पार्ट में ही जमा करेंगे अब देखना होगा कि आगे बैंकों में कितनी भीड़ उमड़ती है।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में भी लोग पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार एक बार मे 20 हजार तक लोग 2000 की नोट को एक्सचेंज कर सकते हैं और यदि अपने खाता में जमा करना हो तो जितना चाहे उतना जमा कर सकते हैं। 50 हजार के ऊपर जमा करने पर पैन कार्ड अनिवार्य है।चूंकि समय अवधि 30 सितंबर तक है इसलिए लोग हड़बड़ी नहीं कर रहे हैं।

लीड बैंक मैनेजर प्रवीण रॉय ने बताया कि सभी बैंकों को उनके सर्किल ऑफिस से गाइडलाइन मिली है। जिसके आधार पर कार्य कर रहे हैं।जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। बैंकों को यदि सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होती है तो वह जिला प्रशासन से इसकी मांग कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ