सायबर टीम एवं थाना केरेगांव की कार्यवाही
धमतरी। थाना केरेगांव के अंतर्गत सियादेही केरेगांव जंगल में जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर एसपी प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश पर सायबर प्रभारी एवं टीम थाना प्रभारी केरेगांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना की तस्दीक के लिए रवाना हुए।उक्त टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सियादेही केरेगांव के जंगल में घेराबंदी करते हुए दबिश देकर 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे तथा फड़ से नगदी 91520 रु,3 बंडल पत्ती ताश एवं 8 नग मोबईल, 17 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मौके पर पकड़े गए आरोपियान धमतरी जिले के आसपास के निवासी हैं जिनके विरुद्ध थाना केरेगांव के अपराध क्र.22/23 धारा 3 (2)छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पकड़े गए जुआरियों में अक्षय कोर्राम पिता देवनाथ कोर्राम उम्र 27 वर्ष सा.शकरवारा थाना रूद्री, रेनिश साहू,पिता परमानंद साहू,उम्र 22 वर्ष,सा.दर्री लक्ष्मण सागरवंशी, पिता स्व. श्री तिहारूराम उम्र 40 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड कालोनी चौक धमतरी,संजु आहुजा पिता पिंजुमल आहुजा,उम्र 52 वर्ष सा. आमापारा धमतरी,घनश्याम संकलेचा पिता हेमचंद संकलेचा,उम्र 32 वर्ष सा.आमापारा धमतरी,राजू ध्रुव पिता धरम सिंग ध्रुव, उम्र 32 वर्ष,सा.कुरुद,विमल साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष सा.तेंदुकोन्हा,थाना-अर्जुनी जिला धमतरी,नरेश कुमार साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 43 वर्ष सा. लिमतरा, थाना-अर्जुनी,जिला धमतरी शामिल है।
कुछ आरोपी अपनी मोटरसाइकिल सायकल मौके पर छोड़ भाग गए जिनकी मोटर सायकल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। केरेगांव के जंगल में जुआ की जानकारी केरेगांव पुलिस को कैसे नहीं हुई यह बड़ा सवाल है क्योंकि साइबर की टीम ने इससे पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुए के इस फड़ में किसी सफेदपोश नेता का हाथ था।
संपूर्ण कार्यवाही में सायबर प्रभारी उप निरी.नरेश बंजारे,थाना प्रभारी केरेगांव उप निरी. संतोष साहू,सायबर टीम से प्रआर. देवेंद्र राजपूत,आरक्षक कृष्णा पाटिल, आनंद कटकवार,युवराज ठाकुर,दीपक साहू,मुकेश मिश्रा,बीरेंद्र सोनकर एवं थाना केरेगांव से प्रआर. कांति साहू,आर.जीवन साहू,हीरु मंडावी शामिल रहे।





0 टिप्पणियाँ