धमतरी।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, शहर एवं ग्रामीण के द्वारा राजीव भवन धमतरी में स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। राजीव गांधी के बलिदान को याद करते हुए आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया गया। शपथ ली गई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्ण शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने राजीव गांधी के द्वारा देश में दिए उनके योगदान और जीवनी पर प्रकाश डाला।
जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप मनाया जा रहा है। श्री लोहाना ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 24.52 लाख किसानों के खातों में 1894.93 करोड़ की आदान सहायता, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 5.63 लाख हितग्राहियों को 112.71 करोड़ का भुगतान, और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशु पालकों, गौठान समितियों व स्व सहायता समूह को 13.57 करोड़ रुपये की राशि का सीधे उनके बैंक खाते में अंतरण किया जाएगा। सभी से आग्रह है कि किसान भाइयों के हित में राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ की गई राजीव गांधी किसान योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, और गोधन न्याय योजना का प्रचार प्रसार करेंगे।
कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ नेताओ ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन एवं आभार ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, मदरसा बोर्ड सदस्य अशरफ रोकडिया, सदस्य उर्दू बोर्ड नजीर अली सिद्धकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, जिला महामंत्री आलोक जाधव मनजीत छाबड़ा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, सचिव प्रदेश कांग्रेस सेवादल होरीलाल साहू, तिलक सोनकर,उदित नारायण साहू, पार्षद अजय वर्मा, शहर अंबर चंद्राकर, प्रवीण नामदेव, आशुतोष खरे, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष बंगानी, सहदेव साहू भोथली, विजेंद्र रामटेके, प्रभात साहू, सूरज पासवान, कुणाल यादव, पवन यादव, माणिक साहू, रुद्रा साहू, वसीम खिलची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ