NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

शहर में बनाए जाएंगे आरआरआर के 10 सेंटर:शहर वासियों को रिसाइकल, रिड्यूस और रीयूज के महत्व को समझाया जायेगा

 


जागरूक नागरिक घर में उपयोग ना हो रहे सामानों का करे दान: महापौर

धमतरी।धमतरी शहर को स्वच्छता के पायदान पर अवल लाने के लिए ने ट्रिपल आर यानी रिसाइकल, रिड्यूस और रीयूज को अपना लक्ष्य बनाकर नगर निगम के कर्मचारी अब घरों में गैर जरूरी इस्तेमाल की चीजों को पुन: उपयोग लायक बनाने की लोगों में जागरूकता ला रहे। लोग अपनी गैर जरूरी इस्तेमाल की चीजों को भी नगर निगम को सौंप सकेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से यह अभियान 5 जून के मध्य चलेगा।

शहर में 10 जगह में ट्रिपल आर के सेंटर बनाए जाएंगे। जहां इन चीजों को शहरवासी रख सकेंगे। नगर निगम ने चीजों के रखने के लिए जगह का चयन कर लिया है। मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर नाम से स्वच्छता अभियान भी जल्द शुरू होगा। जिसके माध्यम से लोगों को ट्रिपल आर के महत्व को समझाएंगे और उन्हें गैर जरूरी वस्तुओं को इधर-उधर फेंकने से भी रोकेंगे।


  महापौर विजय देवांगन ने बताया की स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवम जागरूक नागरिकों  की  मदद लेकर ट्रिपल आर के संबध में  शहरवासियों को समझाएंगे कि अगर उनके घर में कोई ऐसी गैर जरूरी वस्तु है, जिसे वे बाहर फेंकना चाहते हैं तो उसे वह ट्रिपल आर सेंटर तक पहुंचाएं।आगे बताया कि शहर में पुराने कपड़ों के लिए नेकी की दीवार बनाई गई है। जहां लोग अपने गैर इस्तेमाल के कपड़ों को रख जाते हैं और जिन लोगों को इनकी जरूरत है वे वहां से लेकर चले जाते हैं। ठीक इसी तरह घरों की गैर जरूरी चीजों के लिए भी ट्रिपल आर सेंटर बनेंगे। जहां पर लोग बेकार कपड़े, पुराने जूते, पुरानी किताबें, पुराने खिलौने, प्लास्टिक की बिना इस्तेमाल की चीजें, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान सहित अन्य घरेलू गैर इस्तेमाल की चीजें यहां रख सकेंगे। जिन्हें नगर निगम पुन: उपयोगी बनाएगा। इसके लिए 10 सेंट बनाया जायेगा।


   आयुक्त विनय कुमार ने बताया की शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगन ने मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान चलाएगा। ट्रिपल आर का महत्व शहरवासियों को समझाया जाएगा। उन्हें ऐसी गैर इस्तेमाल चीजों को बाहर फेंकने की बजाए एक निर्धारित जगह पर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। जहां से उठाकर नगर निगम इन चीजों को फिर से उपयोग लायक बनाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ