NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चोरी की बाइक और जेवर के साथ ग्राहक तलाशते आरोपी गिरफ्तार

 


आरोपी किसी अन्य मामले में आया था जेल से छुटके, और दिया घटना को अंजाम


धमतरी।19 मई को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल,सोने का जेवर रखा है एवं बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर अर्जुनी पुलिस ग्राम पोटियाडीह  पहुँचकर आरोपी नारायण बंजारे को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

 आरोपी ने बताया कि 2 फरवरी को दिन में खुले स्थान से जिला बालोद से मोटर सायकल क्रमांक सी०जी०-07 एलसी 4867 को चोरी किया था।इसी तरह 18 मई की दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच ग्राम अरकार के बीच बस्ती में एक महिला के घर में घुसकर कमरा के अन्दर से रखे पेटी के अन्दर से सोने का एक लॉकेट, 6 नग सोने का गेहूं दाना, 11 नग सोने का बटरा दाना एवं एक जोडी सोने का टॉप्स एवं नगदी रकम 400 रुपये चोरी किया।चोरी का टॉप्स ग्राम पोटियाडीह में कही गिर जाना एवं खोजने पर नही मिलना बताया।

आरोपी नारायण बंजारे पिता स्व. देवनंदन बजारे उस 49 वर्ष निवासी दानी टोला धमतरी केत कब्जे से एक मोटर सायकल बजाज सीटी 100 सी.जी.07 एल.सी.-4167,सोने एक लॉकेट, 6  सोने का गेहूं दाना,11 सोने का बटरा दाना एवं एक जोडी सोने का एयरिंग,एक सोने का टॉप्स एवं नगदी रकम 400 रूपये, कीमती जुमला- 46150रूपये जप्त किया गया।आरोपी सदर का अपराध धारा 41 (1+4) / 454,380 भादवि० का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन वाजपेई, सउनि.राधेश्याम बंजारे, प्रआर.प्रवीण उइके,आर.मान सिंग मरकाम,प्रशांत पांडेय,खेमू हिरवानी शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ