NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

धमतरी के शतरंज खिलाड़ी आशुतोष साहू बने फीडे आर्बिटर, अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में होंगे रेफरी

 


जिला एवं राज्य शतरंज संघ ने दी बधाई


धमतरी। धमतरी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां का होनहार शतरंज खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी होगा उन्हें फीडे आर्बिटर का खिताब दिया गया है। जो छत्तीसगढ़ के सबसे कम उम्र के होंगे।विश्व शतरंज महासंघ के दिशा निर्देशन में गत वर्ष फरवरी 2022 में कानपुर (उत्तरप्रदेश) में फीडे आर्बिटर की परीक्षा संपन्न हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ धमतरी से आशुतोष साहू  ने शिरकत की थी। 

राज्य शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि फीडे आर्बिटर बन जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर की कम से कम तीन रेटिंग शतरंज स्पर्धाओं  में आर्बिटरशिप करते हुए  तीन नार्म प्राप्त करना  होता है तब जाकर विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) यह टाइटल प्रदान करता है।उक्त टाइटल मैक्सिको में 4 अप्रैल को फीडे की  हुई बैठक में इन्हे प्रदान किया गया ।  आशुतोष शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी है तथा देश- प्रदेश के कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में निर्णायक के दायित्व का निर्वहन कर चुके है। उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय शतरंज के मैचों में रैफरी के लिए बुलाया जाएगा जो धमतरी के लिए गर्व की बात है।

इनकी इस शानदार उपलब्धि पर राज्य शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी,सीनियर अंतर्राष्ट्रीय ऑर्बिटर अलंकार भिवगडे एवं जिला शतरंज संघ धमतरी के अध्यक्ष नीलम चद्राकर ,संरक्षक महापौर विजय देवांगन, दीपक लखोटिया,कोषाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,रवि संभाकर्,दिलीप मिनपाल,नागेश्वर साहू,प्रदीप सोन,फनीभूषण साहू,सहसचिव डॉ भूपेंद्र साहू,खिलेंद्र साहू, नयन सोनी,कैलाश सोन, योगेंद्र देवांगन, वीरेंद्र साहू, सदस्य दयाराम साहू लोकेश पांडे,खिलेश साहू, डॉधर्मेंद्र सिन्हा,उमंग महावर,तिलक राम साहू,श्रीमती धनेंद्र सोरी, रेखा सिन्हा,प्रमोद सिन्हा,धनसिंह नेताम,हुलास साहू, दुर्गेश शर्मा  आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ