NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking गणेश पटेल हत्या का खुलासा, रोज-रोज बहु के साथ झगड़े से तंग आकर कलयुगी मॉ ने ही कर दी बेटे की हत्या


धमतरी। किसी मां के लिए उसका बेटा कितना दुलारा और जिगर का टुकड़ा होता है।लेकिन एक कलयुगी मां ऐसी भी है जिसके हाथ अपने ही बेटे की हत्या के लिए नहीं कांपे।आखिरकार अब वह जेल के सलाखों के पीछे होगी। पुलिस ने गंगरेल के गणेश पटेल हत्याकांड का खुलासा करते हुए मां को गिरफ्तार कर लिया है।

15 मई को बाजार पारा गंगरेल में गणेश पटेल पिता संतराम पटेल उम्र लगभग 40 वर्ष साकिन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से पेट में मार दिया है जिससे खून बह रहा है।उसकी माताजी फुलेश्वरी पटेल की सूचना पर थाना सिविल लाइन रुद्री प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंच कर प्रथम दृष्टया में हत्या प्रतीत होने से शव का मौका मुआयना व पंचनामा कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी रूद्री द्वारा त्वरित जॉच की कार्यवाही करते शव परिक्षण कर शार्ट पी.एम.रिपोर्ट पर हत्या का मामला पाये जाने से मौके पर पाये साक्ष्य के आधार एवं निरीक्षण एवं जॉच विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश की जा रही थी,।आस पास से भी पूछताछ की गई,जिसमें मृतक के पत्नी एवं उनकी सास के साथ आये दिन घर में लड़ाई झगड़ा होना बताया।मृतक के माता से भी पूछताछ की गई,जिसमें उसने  पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्तता नजर आई। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो अपने बेटे के ईलाज एवं बहु से लड़ाई झगड़े से तंग आ चुकी थी।  करीबन एक सप्ताह पूर्व उसके बेटे गणेश पटेल ने बोला कि उसके पास घर नही है एवं पैसा भी नही है वह अपनी बीबी के साथ पुराने घर मे आकर रहना चाह रहा था।लेकिन मॉ अपने बहु को साथ में नही रखना चाहती थी।जिसके कारण मेरे बेटे के साथ वाद विवाद भी हुआ था बेटे की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं थी जिसका ईलाज मनोरोग चिकित्सालय माना तुता से चल रहा था।बेटे का मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण आये दिन उसके साथ लडाई झगड़ा करता था,उसके ईलाज के दवाई का खर्च भी उनके मॉ को ही उठाना पडता था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

14 मई को मृतक गणेश की पत्नी शादी में अपने मायके बरदेभांठा कांकेर चली गई थी।बेटे की मनासिक स्थिति ठीक न होने से होने वाले वाद विवाद एवं दवाई पर खर्च होने वाले पैसे व आये दिन उसकी बहु से होने वाले झगड़े से तंग आकर अपने बेटे को अकेला पाकर आरोपिया मॉ दिनांक 15 मई की तड़के 3 बजे के करीबन गणेश पटेल को किचन में रखे हसिया से पेट में वार कर हत्या कर दिया।घटना में प्रयुक्त सामान को छुपाने का भी प्रयास किया जिसको पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

 कथन एवं पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपिया के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 302 भादवि कायम कर आरोपिया फुलेश्वरी पटेल पति स्वर्गीय संतराम पटेल उम्र 65 वर्ष साकिन बाजार पारा गंगरेल थाना सिविल लाइन रुद्री को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री निरीक्षक शरद ताम्रकार, सउनि राकेश मिश्रा,अरविंद नेताम,भिष्म अवस्थी, प्रआर देवेंद्र गजेंद्र,आर योगेश नाग,रोशन सेन, मआर सरोज बाला साहू शामिल रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ