NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident तड़के दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत,तीन युवकों की मौत

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।सोमवार तड़के नगरी सिहावा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा रहा है कि सुबह लगभग 5 बजे दो बाइक में जबरदस्त भिडंत हुई है। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये और दोनों बाईक आपस में फंस गए। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जिन्हें एंबुलेंस से नगरी सीएचसी ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह लगभग 5 बजे नगरी थाना इलाके के घोटगाँव गौठान के पास की बताई जा रही है। सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी आ रहे रहे थे। वहीं मुकुंदपुर निवासी कौशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था।

 उसी दौरान धमतरी,सिहावा मार्ग पर घोटगाँव गौठान के पास दोनों बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रही होगी कि दोनों बाईक आपस में फंस गए और दो युवक गाड़ी में ही फंसे थे एक युवक सड़क में फेका गया। सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया है।नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ