धमतरी।रविवार को दीक्षार्थी बहन मुमुक्षु कुमकुम कोटडिया के जैन भागवती दीक्षा उपलक्ष्य में बीरा मायरा का कार्यक्रम आयोजित था। उसके बाद दोपहर में राखी का कार्यक्रम हुआ। ये दीक्षार्थी का अंतिम पारिवारिक कार्यक्रम होता है। परिवार के साथ साथ उपस्थित सभी लोगो ने राखी बंधवाया और दीक्षार्थी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद रात्रि में परिवार के सदस्यों द्वारा मुमुक्षु कुमकुम के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होगी।
25 मई 2023 दिन गुरुवार को प्रातः 7 से 10बजे तक निवास स्थान सदर बाजार में लापसी लुट का कार्यक्रम होगा। ये दीक्षार्थी का अंतिम सांसारिक कार्यक्रम होता है। इसके बाद दोपहर 12.36 बजे यहां से राजस्थान के लिए रवाना होंगे। 28 मई 2023 को राजस्थान के कानोड़ में दीक्षा आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के मुखारबिंद से संपन्न होगा।




0 टिप्पणियाँ