भूपेंद्र साहू
धमतरी।नगरी क्षेत्र में मादा तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर गरियाबंद डीएफओ सहित वन विभाग के अधिकारीत मौके पर पहुँचे। तेंदुए की लाश मिलने की खबर सुनकर देखने मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
मादा तेंदुआ का शव नगरी वनत परिक्षेत्र के दलदली गाँव में पहाड़ी के नीचे मिला है। जिसे रविवार सुबह गाँव में तालाब गये ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी। तेंदुए के शरीर पर जख्म के निशान भी मिले है , बताया जा रहा कि अन्य जंगली जानवर से लड़ाई के दौरान हमले से तेंदुए की मौत हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम दलदली से सटा हुआ पहाड़ी में तेंदुआ सहित और भी जंगली जानवर मौजूद है। जो देर शाम होते ही गाँव की गलियों में पहुँचत जाते है,जिसे लेकर ग्रामीणों में डर बना रहता है। वहीं बीते रात ग्रामीणों तेंदुआ की दहाड़ने की आवाज भी सुने है।
इधर गरियाबंद डीएफओ मनी वासकर सहित वन विभाग के अफसर और डाक्टरों की टीम की मौजूदगी में तेंदुआ का पीएम कर अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि सिहावा,नगरी इलाका जंगल और पहाडियों से घिरा हुआ है,लिहाजा यहाँ के गाँवों में तेंदुआ,भालू सहित जंगली जानवर दिखाई दे रहे है। जिससे ग्रामीणों में भय बना रहता है।





0 टिप्पणियाँ