NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने धमतरी शहर के चारों तरफ सड़क निर्माण की घोषणा की,आमदी में आत्मानंद स्कूल के अलावा अन्य घोषणाएं....

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को तीन स्थानों पर पहुंचे। भोयना, भटगांव और लोहरसी में कार्यक्रम आयोजित था।भटगांव में शहर को छोड़कर अन्य जगहों के लिए कई घोषणाएं की गई थी। इसके बाद लोहरसी में उन्होंने शहर के प्रमुख सड़कों के निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की जिसमे-


 1. अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक सड़क निर्माण।

 2. गोकुलपुर वार्ड से बिलाई माता मंदिर होते हुए नहर नाका चौक तक सड़क निर्माण । 

3. नहर नाका चौक से सिहावा चौक तक सड़क निर्माण।

4. रत्नाबांधा चौक सिग्नल से ग्राम मुजगहन तक सड़क निर्माण ।

हाईटेक बस स्टैंड स्वीकृति को घोषणा में शामिल करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया गया।

 धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अन्य जगहों के लिए की गई घोषणाएं :-


1. आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा।

2. ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर किया जायेगा।

3. ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।

4. ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

5. ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णोद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।

6. ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।

7. विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जायेगा।

8. भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय किये जायेंगे।

9. महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

10. भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

11. मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराया जायेगा।


इस दौरान नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर ल,मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ