NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चोरी की मोटर सायकल को काट कर कबाड़ में तब्दील करते दो आरोपियों को सायबर टीम एवं कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


 दोनों आरोपी पूर्व के अन्य अपराध में भी शामिल रह चुके हैं,दोनों है निगरानी शुदा




धमतरी।मंगलवार को शहर भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हड्डी गोदाम साल्हेवार पार के पास दो व्यक्ति खाली प्लाट में नीले रंग के मोटर सायकल के पार्ट्स एवं अन्य लोहे के सामान को कबाड़ी में बिक्री करने के लिए छीनी हथौड़ा से तोड़ रहै है। 

सूचना पर हड्डीगोदाम साल्हेवारपारा जाकर दो व्यक्ति  एक नीले रंग का अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी  04  एमजी 3566 के पार्ट्स एवं अन्य लोहे के सामान को छीनी हथौडा से तोड़ते मिला। उक्त मोटर सायकल के संबंध में प्रहलाद बंजारे पिता मेहरु बजारे उम्र 58 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा और बिशेसर गाड़ा पिता जयलाल गाढ़ा उम्र 30 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी के विरूद्ध धारा 41 (114) जाफ 379, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त मोटर सायकल चोर को पकड़ने में सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उनि०नरेश बंजारे, प्रआर०देवेंद्र राजपूत, आर विकास द्विवेदी,आनंद कटकवार, बिरेंद्र सोनकर,कृष्णा पाटिल एवं सउनिसोमन सिन्हा, आर भूपेश सिन्हा थाना सिटी कोतवाली धमतरी शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ