मैन ऑफ द सीरीज व ऑरेंज कैप राजू साहू को मिला
मगरलोड। मगरलोड विकासखंड के ग्राम राजपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर राजपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 10 मई से प्रारंभ हुआ था। जिसका का समापन 22 मई सोमवार को हुआ। यह टूर्नामेंट का दूसरा वर्ष था । आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दूसरा वर्ष में गांव के 8 टीमें सांवरिया इलेवन टीम, किंग इलेवन टीम, कैप कोबरा, रॉयल राइडर इलेवन, सिम्बा इलेवन, बाबा इलेवन, हंटर इलेवन और केएस स्ट्राइकर इलेवन टीम हिस्सा लिया।
आठ टीमों के फाइनेंसर ने गांव के उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खरीदा था। आरपीएल का फाइनल मुकाबला मैच सांवरिया इलेवन टीम और रॉयल राइडर के मध्य खेला गया । रॉयल राइडर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल राइडर टीम ने निर्धारित छः ओवर में एक विकेट खोकर 81 रन ही बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक राकेश निषाद ने 36 रन और पंकज सिन्हा ने 30 रन बनाए। सांवरिया इलेवन टीम से राजू साहू को एक विकेट मिला। सांवरिया इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान के चारों दिशा में चौके छक्के बरसात करते हुए टीम ने एक विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते हुए फाइनल मुकाबला मैच जीत लिया। सांवरिया इलेवन टीम की तरफ से वेदप्रकाश ध्रुव ने सर्वाधिक 55 रन और राजू साहू ने 19 रन बनाए।
आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दूसरा वर्ष सांवरिया इलेवन टीम के नाम रहा। समापन व पुरूस्कार समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा रहे। अध्यक्षता पंच संतोष पटेल, हेमंत ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथि पत्रकार पवन निषाद,रमेश गंधर्व,अश्वनी साहू,कांतू यादव, दुकाल ध्रुव ,केवल दीवान, सुखित दीवान, तोरण दीवान रहे। अतिथियों ने आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दूसरा वर्ष के विजेता टीम सांवरिया इलेवन टीम को नगद सात हजार रूपए व ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया । वही उपविजेता टीम रॉयल राइडर को ट्राफी ,नगद पांच हजार रूपए एवम मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज सांवरिया इलेवन के राजू साहू को मिला। मैन ऑफ द मैच सांवरिया इलेवन के खिलाड़ी वेदप्रकाश ध्रुव रहे।
टूर्नामेंट में पर्पल कैप कुलेश्वर ठाकुर सिम्बा इलेवन को मिला। जिन्होंने 12 मैच में सर्वाधिक 16 विकेट लिए। ऑरेंज कैप राजू साहू सांवरिया इलेवन सर्वाधिक 450 रन बनाए। मुख्य अतिथि पूनमचंद सिन्हा ने कहा कि गांव स्तर में क्रिकेट टूर्नामेंट होना खिलाड़ियों में अपनी अंदर छिपी प्रतिभा सामने दिखती है। खेल को खिलाड़ी भावना व अनुशासन से खेलने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। फाइनल की दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन की है। दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई। आयोजन को सफल बनाने में पंकज सिन्हा, तेजेश्वर कंवर,शेखर यादव, कुलेश्वर ठाकुर, केवल पटेल, मुकेश महाराज,राकेश निषाद, नीरज निषाद, हीरालाल पटेल, हुलाश, खेमसिंग कंवर, बसंत साहू ,दीपक पटेल, प्रवीण सिन्हा,जीवन ध्रुव,तनुज सिन्हा, दाऊलाल निषाद,ढालसिंग कंवर, दुकाल ध्रुव, राजेन्द्र निषाद, टेकराम, अखिलेश, हेमंत, लाला राम, घनश्याम, अनिरुद्ध, पुरन लाल, कैलाश, सुमन , अशोक, गुलाब, देवानंद, उमेश, चेतन, नेहरू, चोवा दुबे आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा।





0 टिप्पणियाँ