NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ट्रक और हाईवा में भिड़ंत, तीन घायल, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया ड्राइवर को


भूपेंद्र साहू

धमतरी। नेशनल हाईवे में राजा राव पठार के पास ट्रक और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। हाईवा का ड्राइवर फंस गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया।

  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाइवा क्रमांक सीजी 24 7592 गिट्टी भरकर चारामा की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से नारायणपुर से आयरन भरकर ट्रक क्रमांक सीजी 17 केएन 8965 रायपुर की ओर जा रहा था। तभी लगभग 4:30 से 50 बजे के बीच राजाराव पठार के पास दोनों में आमने सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि गिट्टी से भरा हाईवा सड़क में पलट गया और ट्रक रोड किनारे चला गया।

सूचना मिलते ही पुरुर थाना प्रभारी अरुण साहू स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ड्राइवर हाईवा में फंसा हुआ था जिससे ग्रामीणों की मदद से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। बाकी अन्य घायलों को भी इलाज के लिए भेजा गया। घायलों में गजेंद्र ठाकुर 19 वर्ष पिता गोपाल ग्राम अरकार, ओम गिरी 40 वर्ष पिता निरंजन ग्राम अरकार और लोकेश कोसरे 40 वर्ष पिता नयन दास अवरी शामिल है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ