NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NH में जगतरा के पास स्कार्पियो पलटने से पांच घायल, दो गंभीर



भूपेंद्र साहू

धमतरी।जगतरा के पास अचानक स्कार्पियो वाहन पलट गई है।वाहन में 5 लोग बैठे हुए थे जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।जिन्हें इलाज के रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खैरडीही चारामा निवासी शीतल नागवंशी धमतरी जिला हॉस्पिटल में भर्ती थे। जिनका छुट्टी कराकर ग्राम खैरडीही जा थे।ड्राइवर के बाजु में बैठे व्यक्ति  द्वारा स्टेरिंग के अचानक पकड़ने पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। जिसके चलते गाड़ी झाड़ियो के तरफ जा पलटी। वाहन पलटने से शीतल नागवंशी और युवराज नागवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए चारमा से मरीज छोड़ कर आ रहे एम्बुलेंस चालक भपेंद्र साहू एवं हिरेंद्र पांडे ने घायलो मरीज को जिला हॉस्पिटल धमतरी लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट आई है। 3 लोगों को मामूली चोट बताई जा रही है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ