NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद सुबह 6 बजे से फील्ड पर निकले निगम अधिकारी

 



भूपेन्द्र साहू

धमतरी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने बुधवार को  प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए।
   प्राप्त निर्देश पर आयुक्त विनय कुमार ने वार्ड भ्रमण का रोस्टर तैयार कर प्रति दिन सफाई कार्य,विकास कार्य,राजस्व वसूली,अवैध निर्माण जल,बिजली जैसे अन्य कार्यों को वार्ड वार निरीक्षण कर सुचारू रूप देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है।


आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त ने सुबह 6 बजे किया सफाई एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण
मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत बन रहे  विंध्यवासिनी वार्ड में 116 यूनिट , महिमा सागर वार्ड में 382 यूनिट बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का साथ ही अंबेडकर वार्ड में 79 जालमपुर वार्ड में 111 यूनिट के कार्य हेतु स्थल को पूर्ण रूप से क्लियर रखने का निर्देश दिया गया है।



उपायुक्त पीसी सार्वा ने आला अधिकारियों के साथ गुरुवार को सुबह 6 बजे से महिमा सागर वार्ड,दानी टोला,विंध्यायवासिनी वार्ड,जालमपुर वार्ड में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा साथ ही संबंधित वार्ड इंजीनियर को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया, वार्ड भ्रमण के दौरान बिजली,पानी एवं सफाई कार्यों को देखते हुए संबंधित वार्ड इंजीनियर को सुचारू रूप से सभी कार्य को करने का एवं आने वाले समस्याओं को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता विजय खलखो,सहायक अभियंता महेंद्र जगत, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मो शेर खान, उप अभियंता कामता नागेंद्र, कमलेश ठाकुर,लोमस देवांगन, नमिता नागवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम प्रजापति खिलेश साहू, होरी लाल साहू, सत्यमूर्ति मनीष साहू,धनेश सिन्हा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ