NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं को रिचार्ज करने पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

 


 धमतरी में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, फूलों देवी नेताम भी रही मौजूद 



भूपेन्द्र साहू

धमतरी।सोमवार को धमतरी के राजीव भवन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा रही  उनके साथ राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  फूलों देवी नेताम भी मौजूद रही। मंच पर विधायक ओंकार साहू, अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, सावित्री मांडवी, अंबिका मरकाम,पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अनीता शर्मा, हर्षद मेहता, प्रदेश पदाधिकारी सुनीता शेरावत, राजकुमारी दीवान, शशि गौर, लक्ष्मीकांता साहू, कविता बाबर, तारिणी चंद्राकर आदि मौजूद थे। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सूर्य प्रभा चेटियार  ग्रामीण जिला अध्यक्ष घामेश्वरी साहू,विद्या देवी साहू ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अलका लांबा का स्वागत किया।


 अलका लांबा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की लड़ाई लड़ते हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी शहीद हो गए अब लड़ाई लड़ने राहुल गांधी निकल पड़े हैं। पांच न्याय की यात्रा है जिसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय,किसान न्याय और श्रमिक न्याय शामिल है। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के सवालों का जवाब इस लोकतंत्र में मिलना चाहिए। वह पूछ रहे हैं कि आखिर बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं मिला, महिलाओं को उनका अधिकार क्यों नहीं मिला।चर्चा के दौरान कहा कि यदि भाजपा सरकार में हिम्मत है तो लोकसभा चुनाव के पहले हमारी महिला आरक्षण बिल को लागू करें।


फूलों देवी नेताम महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले यह भगवान राम की बात करेंगे। भगवान राम सिर्फ भाजपा के ही नहीं है हम सभी के हैं। महंगाई के बारे में यह बात नहीं करेंगे। महतारी वंदन योजना का अब तक पता नहीं है कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश नंदिनी साहू ने किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ