NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कुरूद में अक्षत आमंत्रण के साथ निकल रही प्रभात फेरी, चारों ओर राम नाम की गूंज

 


मुकेश कश्यप

कुरूद।कुरूद नगर के विभिन्न वार्डो में प्रतिदिन सुबह 6 बजे सभी राम भक्त प्रभात फेरी में प्रभु श्री राम जी की भजन गाते हुए टोली में निकलते हैं।जिसमे बड़ी संख्या में पुरुष, युवा, बुजुर्ग व मातृशक्ति भजन गाते हुए कुरूद की गलियों में निकलते हैं। यह निरंतर 22 जनवरी तक प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह से चलती रहेगी और प्रतिदिन रामभक्तो का स्वयं से होकर रामकाज में जुड़ते जा रहें हैं। सुबह के बाद संध्या 5 बजे प्रत्येक घरों में जाकर सभी राम भक्त अयोध्या से आए अक्षत व श्रीराम मंदिर का छायाचित्र वाली फोटो घर घर जाकर सभी कुरूदवासियो को देकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कुरूद श्रीराम के भक्ति भाव में डूब गया हो और राम मय हो गया हो।


     इस अवसर पर मालक राम साहू, विकास चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, धनेश्वर निर्मलकर, शशांक कृदत्त, शरद पंडा, दिनेश आसरानी, नेमीचंद बैस, मूलचंद सिंहा, राजेंद्र गुप्ता, प्रकाश सिंह राजपूत,अमर सिंह,गौरव काडे,हरवंश बनपेला,संतोष मोटवानी, अशोक सिन्हा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, डुमेश साहू,खिलावन यादव ,कुलेश्वर सिन्हा, हीरेस्वर सिन्हा, भूषण देवांगन, चेतन सेन, राजू महावर ,सुशील केला ,खिलेंद्र साहू ,परमेंद्र ,टुकेश पदमवार सहित रामभक्त शामिल हो रहे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ