NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Dhamtari: जिले में 19 वीं कलेक्टर के तौर पर नम्रता गांधी ने किया पदभार ग्रहण

 



2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं

धमतरी। धमतरी ज़िले के 19 वीं कलेक्टर के रूप में 2013 बैच की आईएएस अधिकारी नम्रता गांधी ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि धमतरी की नवपदस्थ कलेक्टर नम्रता गांधी इससे पूर्व संचालक आयुष एवं अतिरिक्त प्रभार पेंशन के पद पर पदस्थ थीं।

धमतरी आगमन के दौरान कलेक्‍टर ने धमतरी स्थित विंध्यवासिनी मंदिर और रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर दर्शन लाभ लिया। इसके पश्‍चात  कलेक्‍ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।


 निवृतमान कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और सीईओ जिला पंचायत  रोक्तिमा यादव को दी भावभीनी विदाई 

 निवृतमान कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और सीईओ जिला पंचायत  रोक्तिमा यादव को जिला प्रशासन द्वारा आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से जिले ने अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त की है, जिनमें अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा निर्वाचन में रिकार्ड मतदान, स्वास्थ्य केे क्षेत्र में जिले में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन, राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण आदि शामिल है।  गौरतलब है कि 17 जनवरी 2023 को 18 वें कलेक्टर के रूप में श्री रघुवंशी ने धमतरी जिले में प्रभार लिया था।    


      कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रोक्तिमा यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कलेक्टर श्री रघुवंशी के साथ काम करना बहुत आसान रहा। उनकी सहज, सरल स्वभाव और कार्यक्षमता प्रशासनीय है। अपर कलेक्टर जीआर मरकाम ने सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव के साथ कार्य के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार भी जताया गया।

उल्लेखनीय है कि ऋतुराज रघुवंशी का स्थानांतरण संचालक, स्वास्थ्य सेवायें और रोक्तिमा यादव का स्थानांतरण संचालक, पंचायत और समाज कल्याण विभाग के तौर पर हुआ है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ