आरोपियों के विरूद्ध थाना अर्जुनी में धारा 25,27आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल
धमतरी। पुलिस थाना अर्जुनी को मुखबिर से सुचना मिली कि मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम मुखबिर के बताये मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास पहुंचकर गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील कुमार यादव पिता महेश कुमार उम्र 25 वर्ष महिमा सागर वार्ड धमतरी एवं पूरन कुमार ध्रुव उर्फ सुनील पिता बैशाखु राम उम्र 21 वर्ष,साकिन एकता हॉस्पिटल के सामने गुजराती कालोनी धमतरी के रहने वाले बताये।
आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर दोनों आरोपियों से दो धारदार लोहे का चाकू जप्त कर दोनों के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से प्रआर.विजय बैरागी,नितिन पांडेय,भूपेश सिन्हा,सैनिक संतोष निर्मलकर शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ