घर-घर हुई संत शिरोमणि कर्मा माता की पूजा, लगा खिचड़ी का भोग
धमतरी।तहसील साहू समाज शहर धमतरी के द्वारा समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009वी जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गईl शोभायात्रा के पूर्व तहसील, परिक्षेत्र एवं वार्ड के भक्त माता कर्मा मंदिर में पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिकजनों द्वारा कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी की पूजा-आरती कर खिचड़ी प्रसादी वितरण कर शोभायात्रा हेतु एकलव्य खेल परिसर में एकत्र हुए। समाज के देवी देवताओं के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी का भव्य झांकी बनाकर धुमाल - डीजे पार्टी, भजन मंडली के साथ महिला-पुरुष, बच्चे केसरिया, गेरुआ, पीले वस्त्र पहनकर नाचते- गाते, आतिशबाजी करते, खुशी मनाते, जयकारा लगाते अपने समाज की एकता और जागरूकता का परिचय देते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
शोभायात्रा एकलव्य खेल परिसर मैदान से बिलाईमाता, रामबाग ,सदर बाजार से होते हुए घड़ी चौक पहुंचीl जहां भक्त माता कर्मा एवं जगन्नाथ स्वामी की सर्वसमाज द्वारा महाआरती कर मां कर्मा द्वारा समाज के साथ ही सर्वसमाज जनकल्याण के कार्य, सेवा, त्याग,भक्ति के लिए नमन करते हुए, समाज एवं पूरे क्षेत्र की खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हुए साहू समाज के एकता एवं जागरूकता को आदर्श बताया। समाज की ओर से एमआईसी सदस्य हिमानी भागवत साहू, पार्षद चंद्रभागा साहू,संतोष सोनकर,कोमल सार्वा के साथ ही सर्वसमाज का सम्मान किया गया l यहां से शोभायात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची जहां समाज जनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था किया गया था। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों एवं समाज द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत, सम्मान एवं फल, मिष्ठान, शीतल पेय, वितरण किया गया।
इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, दुग्ध महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व विधायक रंजना साहू, लेखराम साहू,पार्षद हिमानी भागवत साहू, पार्षद चंद्रभागा युगलकिशोर साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, महासचिव यशवंत कुमार साहू, सचिव लीलाराम साहू, अंकेक्षक नरेंद्र साहू, संगठन सचिव गोपीकिशन साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन गजपाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू,लक्ष्मीनारायण साहू, पूर्व जिला महासचिव विजय साहू, डिपेंद्र साहू, पार्षद अखिलेश सोनकर, गजेंद्र कंवर, श्यामलाल नेताम, तहसील साहू समाज शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू ,उपाध्यक्ष विजयगौतम साहू, सचिव डॉ रामकुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक निर्मल साहू, सेवक साहू, गीतेश्वर, अंकेक्षक गिरीश, सहसचिव होरीलाल, ब्रजेश साहू ,भागेश हिरवानी, भोलाराम साहू, कमलेशकांत साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीण साहू , अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ किशनलाल , महिला प्रकोष्ठ संयोजक भगवती साहू , निर्मला, पुष्पलता, हमेश्वरी, युवा प्रकोष्ठ संयोजक भागवत साहू, सहसंयोजक देवेंद्रसाहू, ललित , मीडिया प्रभारी हेमलाल, डॉ भूपेंद्र साहू, वीरेंद्र, प्रवीण ( मोनू), नंदू साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष ईश्वर साहू , नीलमणि साहू, मदनलाल साहू , पिताम्बर साहू , दिलेश साहू, राजेंद्र साहू , नारायण साहू , वार्ड अध्यक्षगण अशोक, शिवाजी , बंशीलाल, मुरारीलाल, वेदप्रकाश, बलिराम के.आर. बांकडे, महेश, भूषणलाल, हुमेन्द्र, ललितकुमार, शरद कुमार , संतोष , समयलाल, जितेंद्र, सुखराम, गंगाप्रसाद, अलख, कोमल, प्रीतिबाला असमत, भूषण, हेमंत, केवल, महेश, गजानंद, कृष्णा राम, दयाराम, नंदकिशोर, आनंदप्रसाद, गौतम, रोशन, अनिल, रेखु, शिव, देवलाल, ऋषि, लक्ष्मीनाथ, वीरेन्द्र नीरज, भावेश, आशीष, समीर, प्रदीप, जय, बाबा, विक्की, खिलेश, नोहर, पुष्पेंद्र, दुर्वासा, सीताराम, तामेश, विवेक, वेदप्रकाश, गगन, कोमेश, योगेश्वर, अमित, भूमिका, रंजना, पामीन, ललिता, यशोदा, खेमिन, पूर्णिमा, रमशीला, दिनेश्वरी, डामीन , केवरा, श्रेया, विद्या, नेमिन ,सावित्री, देवकी, बबिता, पारो, हुलेश, राजिम, खिलेश्वरी, गंगा, सोमेश्वरी , कुमारी, केसर, तेजबाई, संतोषी, दुर्गा, रामविशाल, पीलू राम, चोवाराम, राजू, पवन, कैलाश, रामस्वरूप, तेजेश्वर,शौर्य के साथ जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं वार्ड के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दानदाताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले समस्तजनों का तहसील साहू संघ शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू, विजयगौतम साहू एवं महामंत्री रामकुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।









0 टिप्पणियाँ