भूपेन्द्र साहू
धमतरी। खरोरा क्षेत्र से गंगरेल घूमने आए सैलानियों की स्कॉर्पियो वापस लौटते वक्त पलट गई। 10 में से सात लोगों को चोट आई है, जिसमें दो को गंभीर चोट आई है। सभी को रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पर इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार खरोरा क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी से कुछ लोग घूमने के लिए बस्तर गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त गंगरेल बांध आए थे। घूम कर और मंदिर दर्शन कर वापस जा रहे थे कि शीतला मंदिर के पास अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो वाहन पलट गई। वाहन में लगभग 10 लोग सवार थे जिसमें लगभग सात लोगों को चोट आई है, दो लोगों को ज्यादा बाकी लोगों को नॉर्मल चोट आई है। तत्काल सूचना मिलने पर रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान ने घायलों को जिला अस्पताल धमतरी ले गए जहां इलाज जारी है। रुद्री पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घायलों के नाम
युवराज यादव 19 वर्ष पिता दुर्गा यादव
आंनद यादव 20 वर्ष पिता चिंतू यादव
योगेश साहू 22 वर्ष पिता लीलाधर साहू
जय कुमार साहू 19 वर्ष विसम्भर साहू 19
कुलदीप साहू 22 वर्ष पिता सुखचंद साहू
सुखमनी सोनकर 37 वर्ष पिता महेंद्र सोनकर
राज बंशवार 21वर्ष, सभी कोसरंगी निवासी
0 टिप्पणियाँ