NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Nigam: रिसाईपारा में डेयरी की गंदगी से वार्डवासी परेशान,निगम ने की ये बड़ी कार्यवाही,मचा हड़कंप

 



 4 गायों को किया गया जप्त, आगे और हो सकती है बड़ी कार्यवाही


धमतरी।धमतरी शहर में डेयरी की गंदगी से वार्डवासी बेहद परेशान हैं।खासकर गोबर की वजह से नालियां जाम हो रही है। पानी का बहाव रुक रहा है। उसके बावजूद भी डेयरी संचालक जाने को तैयार नहीं है। इसी सिलसिले में बुधवार को डेयरी संचालक पर में बड़ी कार्यवाही करते हुए चार गायों को जप्त किया गया।


 लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रिसाईपारा पूर्व और रिसाईपारा पश्चिम में डेयरी संचालकों की वजह से गंदगी का आलम है। गोबर के कारण नालियां जाम हो गई है। पानी का बहाव नहीं है  खासकर शिव मंदिर के पीछे क्षेत्र में लोग बेहद परेशान थे। शिकायत पर बुधवार को  महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल, उपयुक्त पीसी सार्वा,शशांक मिश्रा, पार्षद मेघराज ठाकुर, पार्षद योगेश लाल सहित निगम की टीम पहुंची थी। जहां पर देखकर एहसास हुआ कि वाकई डेयरी संचालकों की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैल रही है। बार-बार समझाइश के बावजूद भी हुए बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें सोरम क्षेत्र में दो जगह दिखाया गया था इसके बाद भी हुए जाने को तैयार नहीं है। पहले डेयरी के जानवरों से लोग परेशान रहते थे अब उसके साथ-साथ गंदगी से भी परेशानी हो रही है। इस बार अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया  आदेश का पालन करते हुए नगर निगम की टीम पहुंची और कार्रवाई की।


 इस संबंध में शशांक मिश्रा ने बताया कि गोबर की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली हुई थी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चार गायों को जप्त किया गया है जिसे कांजी हाउस रखा जाएगा निर्धारित फाइन पटना होगा। आगे भी बड़ी कार्यवाही की जा सकती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ