भूपेंद्र साहू
धमतरी।आमदी में रांवा रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10 फीट लंबे अजगर को ग्रामीणों ने देखा.. तत्काल इसकी सूचना नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर ने फॉरेस्ट विभाग और रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी। सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे तब तक अजगर जमीन के नीचे कुलापा में घुस चुका था। उसे निकलना बड़ा मुश्किल था। फिर स्थानीय जेसीबी को बुलाया गया।
थोड़ी खुदाई की गई तब एक छोटे से छेद में अजगर दिखाई देने लगा.... उसके पूंछ को पकड़ कर दो लोगों ने खींचने की कोशिश की.. अजगर उल्टा खींचता हुआ नजर आया। कड़ी मशक्कत के बाद उस अजगर को बाहर निकाला तो देखा 10 फीट लंबा अजगर था। जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में पाया गया... वजन लगभग 18 किलो बताया जा रहा है। सूर्यकांत साहू ने बताया कि अभी उसे अपने पास ही रखे हैं। रात होने की वजह से जंगल में नहीं छोड़े हैं। शनिवार की सुबह उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे। अजगर के पकड़े जाने से आमदी वासियों ने राहत की सांस ली है।



0 टिप्पणियाँ