NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: सरिया से भरा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल, पोल क्षतिग्रस्त होने से बंद रही लाइट

 



भूपेंद्र साहू

धमतरी। भखारा रोड पर शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि एक सरिया से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 17 KX 3311 रायपुर की ओर से सरिया भरकर आ रहा था। भखारा रोड स्थित ग्राम देमार पुल के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक के चारों पहिए ऊपर हो गए और सड़क पर सरिया बिखर गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए रायपुर भेजा गया। हादसे में 11 केवी का विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर बिजली गुल रही।

सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अस्थायी रूप से एक तरफ की लाइन चालू कराई गई। वहीं, क्षतिग्रस्त पोल और लाइन की मरम्मत का कार्य शनिवार दोपहर तक जारी रहा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ