NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

संत सेवालाल की 287वीं जयंती दोरनापाल में धूमधाम से मनाई गईं, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

 


रामकुमार  भारद्वाज

सुकमा। जिले के दोरनापाल में बंजारा समाज ने हर वर्ष की भांति इस भी आज 15 फ़रवरी को अपने धर्म गुरु संत सिरोमणि सेवालाल महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाने के लिए नगर पंचायत दोरनापाल में एकत्रित हुए । बंजारा समाज इस वर्ष 15 फ़रवरी 2026 को संत सेवालाल महाराज जी का 287वीं जयंती मना रहा है। बंजारा समाज इस दिन का बेसब्री से इन्जार करता है और अपने आराध्य देव संत सेवालाल महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाता है. जयंती की तैयारी के लिए समाज के सभी लोग उत्साह के जुट जाते है. नगर पंचायत दोरनापाल क्षेत्र के बंजारा बंधु जयंती में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत बंजारा समाज के युवाओं के द्वारा हाथों में झंडी लिए संत सेवालाल महाराज की जय घोष के साथ बाइक रैली निकाल कर किया गया. बाइक रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहाँ समाज की महिलाओं ने बाइक रैली का स्वागत किया. ततपश्चात जयंती कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. कार्यक्रम स्थल पर सभी एकत्र होकर अपने धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज जी के छायाचित्र पर समाजिक रीती रिवाजों के साथ पुजा अर्चना किया गया, समाज के पुरष वर्ग ने महाराज सेवाभावा को लापसी कढ़ाव (प्रसाद) का भोग लगाया और सभी को लापसी का प्रसाद वितरण किया गया. महिलाओं ने भी समाजिक गीतों की प्रस्तुति दी।


बुजुर्गो ने युवाओं को बताया जयंती का महत्व

बंजारा समाज के बुजुर्गो ने जयंती कार्यक्रम में उपस्थित सगाजनों को बताया हमारे धर्म गुरु संत श्री सेवालाल महाराज जी का जन्म 15 फरवरी 1739 को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुरगोडनकोप्पा में हुआ था। उन्हें बंजारा समाज का समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु माना जाता है। उनकी जयंती पूरे देश में हम बंजारा समाज के लोग उत्साह उमंग व बड़े धुमधाम से मनाते है।


_ ये रहे मौजूद_

जयंती कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के उपाध्यक्ष सोहन लाल नायक, प्रदेश प्रवक्ता बलीराम नायक, महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती सरला नायक, प्रदेश सलाहकार श्रीमती सावित्री नायक, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू नायक, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष राधा नायक, ग्राम पटेल हटिया नायक, राजेश नायक, श्रीमती निर्मला नायक, लालसिंह नायक, बच्चन नायक, सीताराम नायक, भिकूराम नायक,  गणेश नायक, लक्मण नायक, संजय नायक, कृष्णा नायक, गोपाल नायक, थाउ नायक समेत बंजारा समाज के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ