NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: धर्मांतरित मृतक महिला के पूरे परिवार की घर वापसी पर सहमति बनने से मामला हुआ शांत

 


 धमतरी।जिले में एक बड़ा फिर धर्मान्तरण पर बवाल हो गया था। जो थमता नजर आ रहा है।ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोगों ने शव दफनाने को लेकर आपत्ति जाताई थी। बुजुर्ग महिला का शव दफ़नाने से बड़ा गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति रही। परिजनों की घर वापसी की सहमति बनी है।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।


 धमतरी जिले के दुगली थाना के गुहारनाला गांव का मामला है जहाँ धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन हुई थी।70 वर्षीय तितरो बाई की 3 फरवरी को मौत हुई थीं।गांव में महिला का शव  दफन किया गया।8 वर्ष पूर्व महिला सहित परिजन धर्मांतरित हुए थे।आदिवासी समाज और ग्रामीण महिला के शव को बाहर निकालने ग्रामीण मांग रहे थे। कई घंटे तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही वहीं गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


बताया जा रहा है धर्मांतरण को लेकर कई घंटे तक बवाल हुआ मौके पर पुलिस की टीम पहुंची जहां पर ग्रामीणों को समझाइश देने में लगी हुई थी। इस दौरान गांव में ग्रामीणों के बीच बड़ी बैठक हुई और धर्मांतरित परिजनों को भी बैठक में शामिल किया गया। इस दौरान अहम बातों पर चर्चा हुई, बताया जा रहा है बैठक में अहम निष्कर्ष निकला है।धर्मांतरित मृतक महिला के पूरे परिवार की घर वापसी पर सहमति बनी है।

धर्मांतरित परिवार की हिंदू धर्म वापसी को लेकर ग्रामीण समाज ने शव को बाहर नहीं निकालने पर सहमति जताई...ग्रामीणों की सहमति से पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ