NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

दो अलग- अलग मामलों में गांजा बेचने वाले पर कसा शिकंजा,3 आरोपी गिरफ्तार

 


1045 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल सहित 30,440 रुपये का सामान किया गया जप्त

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध गांजा बिक्री के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई।

🔹 *प्रथम मामला* -
थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली कि भरदा चौक कुरूद यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक कर गवाहों के समक्ष घेराबंदी की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हीरा लाल मण्डावी, पिता तुलसी राम मण्डावी, उम्र 42 वर्ष, निवासी पचरी पारा वार्ड नं. 01, सूर्य नमस्कार चौक, कुरूद और बिरेन्द्र नेताम, पिता स्व. सुखचंद नेताम, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम उमरदा, भारत माला सड़क ओवर ब्रिज के नीचे चौक, कुरूद बताया।तलाशी के दौरान  660 ग्राम गांजा सहित जुमला 19,190 रुपये का सामान जप्त कर विधिवत सीलबंद किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 20(ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


🔹 *द्वितीय मामला -*
मुखबिर से सूचना मिली कि कन्हारपुरी रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।आरोपी खेमराज उर्फ नानू नगारची, पिता नंद कुमार नगारची, उम्र 35 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, के कब्जे से 385 ग्राम गांजा
बिक्री रकम 1,750 रुपये, एंड्रॉयड मोबाइल जुमला 11,250 रुपये का सामान जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ