NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

BJYM: शुभांक मिश्रा ने की कार्यकारिणी की घोषणा, सुभाष बने उपाध्यक्ष, ओमेश और जितेश को महामंत्री का दायित्व, कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे चिराग


 धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा वर्ष 2026 हेतु भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के अनुमोदन उपरांत भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर युवराज मरकाम धमतरी, सुभाष चंद्राकर धमतरी, मोरध्वज सेन बेलरगांव, राकेश साहू मुरा, विशाल नागवंशी सिरसिदा नगरी को दायित्व दिया गया है। महामंत्री पद पर ओमेश यादव रलाबांधा धमतरी एवं जितेश सिन्हा अर्जुनी को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर पंकज साहू कानीडबरी धमतरी, वोसित पटेल सोंदूर नगरी, घनश्याम साहू भरदा मगरलोड, मनीष कश्यप कोसमरा, हिमांशु साहू भाठागांव एवं आयुष दीवान धमतरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर चिराग आथा धमतरी तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर मनप्रीत सिंह हंसरा धमतरी को नियुक्त किया गया है।

कन्या शक्ति संयोजिका के रूप में पूजा यादव धमतरी तथा सह कन्या शक्ति संयोजिका के रूप में कल्पना शर्मा रिसाईपारा धमतरी को दायित्व दिया गया है। मीडिया प्रभारी पद पर भेष कुमार लिमतरा धमतरी एवं सह मीडिया प्रभारी पद पर दिग्विजय सिंह ध्रुव रामबाग धमतरी को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धरमराज सिन्हा लिलर तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धरमवीर साहू धमतरी एवं ओम थवाईत धमतरी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यसमिति सदस्यों में हर्ष अग्रवाल धमतरी, सूरज सिन्हा अर्जुनी, डिपेन्द्र साहू बोड़ा, डोमन साह सेमरा, सोमन मंडावी कसावाही, रविकांत साहू कंडेल, रवि चंद्राकर कुरुद, चेतनानंद साहू मोंगरा, तोरण साहू नवागांव बुड़ेनी, प्रितराम सेन मोहरेंगा, दिलीप साहू मुल्ले, योगेश देवांगन सुपेला, अतिष देवांगन नगरी, यशवंत साहू नगरी, नेमु निषाद अमलीडीह, कैलाश साहू मेचका, तिलक साहू मगरलोड एवं हेमंत नाग खम्हरिया की शामिल किया गया है। 

 मंडल अध्यक्षों में धमतरी शहर मंडल से राघव साहू धमतरी, आमदी मंडल से देवेश साहू मुजगहन, राबा मंडल से लोकेश (बिजू) चंद्राकर गोपालपुरी, भोधली मंडल से गिरीश साहू कंडेल, गंगरेल मंडल से हुमन यादव सोरम, कुरुद मंडल से केशव चंद्राकर कुरुद, भखारा मंडल से अभिषेक साहू टिपानी, सिरी मंडल से गौकरण निर्मलकर अछोटी, मेषा मंडल से छविलाल साहू भेंडरी, नगरी मंडल से विकास सोनी नगरी, मगरलोड मंडल से छत्रपाल साहू मगरलोड, बेलरगांव मंडल से लिलेश प्रजापति बेलरगांच तथा कुकरेल मंडल से वनपाल साहू बांसपारा कुकरेल को दायित्व सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष प्रकाश वैस ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ