![]() |
| DFO को आमंत्रण |
भूपेंद्र साहू
धमतरी। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, धमतरी इकाई द्वारा प्रकृति और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल रविवार को 'गंगरेल आइलैंड ट्रेक' का आयोजन किया गया है। इस रोमांचक ट्रेकिंग अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 120 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
संस्था के सचिव सुबोध महावर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव द्वारा हरी झंडी दिखाकर करेंगे। आयोजन की महत्ता को देखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
धमतरी सहित अन्य जिलों के लगभग 120 ट्रेकर्स शामिल होंगे।इसका उद्देश्य युवाओं में साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि जगाना और गंगरेल की प्राकृतिक सुंदरता से परिचय कराना है। ट्रेक के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए अनुभवी वॉलिटियर्स की तैनाती की गई है।
इस आयोजन के माध्यम से यूथ हॉस्टल्स धमतरी ने युवाओं को प्रकृति के करीब लाने और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक अनोखा प्रयास किया है।



0 टिप्पणियाँ