NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बिरेतरा मॉडल से प्रेरित होकर परखंधा एवं कातलबोड़ पंचायतों ने लिया नशा मुक्ति का मार्गदर्शन

 


धमतरी।हाई स्कूल बिरेतरा में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत परखंधा एवं ग्राम पंचायत कातलबोड़ के प्रतिनिधि विशेष रूप से बिरेतरा पहुंचे, जहां उन्होंने यहां चल रहे नशा मुक्ति अभियान की प्रक्रिया, नियम एवं क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

🔹 बिरेतरा की ओर से सरपंच धनेश्वरी ध्रुव, उप सरपंच मनीष साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र साहू, बसंत साहू, मुन्नालाल पटेल, डॉ. विनेश्वर साहू पदुमलाल साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

🔹 ग्राम पंचायत परखंधा से शाला विकास समिति अध्यक्ष गिरेन्द्र साहू, सदस्य गजानंद साहू, टेकराम साहू, सरपंच प्रतिनिधि मोहित साहू, नवयुवक सृजन समिति सदस्य टोमन चक्रधारी, दुष्यंत ढीढी एवं रूपेश निषाद थे

🔹 ग्राम पंचायत कातलबोड़ से शाला विकास समिति अध्यक्ष विकास साहू, सदस्य  गोधन साहू एवं  विनोद साहू आये।


📌 बैठक में हुई प्रमुख चर्चा:

बाहरी ग्रामों से आए प्रतिनिधियों ने प्रश्न किया कि —

नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत कैसे की गई?

ग्राम सभा में प्रस्ताव कैसे पारित कराया गया?

नियमों का पालन कैसे सुनिश्चित कराया गया?

लोगों को कैसे जागरूक किया गया?

विरोध या कठिनाइयों का समाधान कैसे किया गया?

बिरेतरा पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया गया कि अभियान की शुरुआत ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर की गई। गुटखा, तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों पर सार्वजनिक स्थानों में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। जागरूकता हेतु रैली, बैठक, पोस्टर-बैनर, स्कूल स्तर पर शपथ कार्यक्रम एवं निगरानी समिति का गठन किया गया। नियम उल्लंघन करने वालों पर सामाजिक समझाइश के साथ आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई।प्रतिनिधियों ने इस मॉडल को अपने-अपने ग्राम में लागू करने की इच्छा व्यक्त की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ