शहरवासियों तथा बुद्धिजीवियों के जागरूकता पर भ्रष्टाचार उजागर कर बदली जा रही है पाइप लाइन: विजय मोटवानी
धमतरी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी संचय हेतु किए जा रहे हैं सार्थक प्रयास का लाभ आमापारा वार्ड में बरसात में होने वाले जलमग्न स्थिति का निपटारा करने के साथ ही , पवित्र दृष्टिकोण से कांग्रेस शासित नगर निगम में तत्कालीन आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी द्वारा कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा राशि आवंटित की गई थी लेकिन कांग्रेस के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने चहते ठेकेदार को उक्त कार्य को देकर भ्रष्टाचार करते हुए जहां पर NP 3 पाइप डालना था वहां पर NP2 ह्यूम पाइप डाल गया जिसके तरफ शहर के बुद्धिजीवियों तथा गणमान्य नागरिकों के द्वारा भाजपा सरकार निगम में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में आने पर तत्काल ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए कार्य को निविदा में दिए गए शर्तों के अनुरूप कराते हुए शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्र के गंभीर समस्या को आम जनता से निजात दिलाने हेतु महापौर रामू रोहरा फिर से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जा रहा है।
जिससे आम जनमानस सहित शहर की जनता राहत महसूस कर रही है और यही एकमात्र कारण है कि नगर निगम के प्रति आम जनता में विश्वास का भाव जागृत होते हुए भारतीय जनता पार्टी के हमने बनाया है हम ही सवारेंगे के तथ्य को शिकार करते हुए महापौर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए खड़ी हुई है।उक्त बातें विजय मोटवानी ने कही।उन्होंने विधायक द्वारा निरीक्षण पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का शहर के सकारात्मक विकासवादी निगम के कार्य पर आकर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना एक शुभ संकेत के साथ स्वागत योग्य है क्योंकि पिछले दो वर्ष में हम सब अपने विधायक को अपने बीच देखने के लिए आंखें लगाए बैठे थे चलो मैं यही कहूंगा कि देर आये , दुरुस्त आए,चलो आया तो सही।



0 टिप्पणियाँ