धमतरी। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सर्व शैक्षिक संगठन जिला इकाई धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक कर्मचारी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 4 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई और कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि आंदोलन की तैयारी के तहत प्रत्येक विकासखंड में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत धमतरी ब्लॉक की बैठक 25 मार्च को तथा कुरूद, मगरलोड एवं नगरी ब्लॉक की बैठक 26 मार्च को प्रातः 11 बजे संबंधित बीआरसीसी कार्यालयों में आयोजित होगी।
संगठन ने निर्णय लिया कि प्रत्येक विकासखंड से एक-एक लग्जरी बस के माध्यम से शिक्षक दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे। इसकी व्यवस्था संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा आपसी समन्वय से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही 4 अप्रैल को दिल्ली प्रस्थान एवं आंदोलन की जानकारी सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को लिखित रूप से देंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टीईटी से प्रभावित एवं अप्रभावित सभी शिक्षक 4 अप्रैल को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल रहेंगे। ब्लॉक स्तर पर सभी शिक्षक आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग करेंगे।संगठन ने स्पष्ट किया कि यह सभी निर्णय शिक्षक हित में लिए गए हैं और इनका पालन जिला एवं सभी ब्लॉक इकाइयों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
बैठक में ममता खालसा, चंदूलाल चंद्राकर, अमित महोबे, दौलत राम ध्रुव, डेवेश साहू, दिनेश पाण्डेय, खुमान सिंह ठाकुर, दिनेश सोनकर, ममता ठाकुर, ए पी साहू, प्रदीप सिन्हा, नन्द किशोर साहू, अमित खरे, होमेन्द्र साहू, हूमन चन्द्राकार, वरूण साहू, बेदराम साहू, शिखा श्रीवास्तव, हितेश साहू, निष्ठा तिवारी, मीनाक्षी वर्मा, लुकेश्वर निषाद, दिनेश गायकवाड़, उदयभान पाल, महेश साहू, नवीन मार्कण्डेय, भेषज साहू, शिवानी रावत, भुनेश्वरी ध्रुव, देव कुमारी ध्रुव, प्रेमराज भोई, पारस यादव, सतीश कुमार, हरीश निर्मलकर, टोवेन्द्र, ललेश सिन्हा, अनिल सोरी, नोमेश साहू, रमेश देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ