NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

हाथी के दांत को बेचने की फिराक में 2 आरोपी और उड़न गिलहरी की खाल, मोर के पैर और कोटरी के सिंग के साथ 3 गिरफ्तार



धमतरी।उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व को एंटी पोचिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमन पिता सुकालु कमार ग्राम कुल्हाड़ीघाट के पास जंगली हाथी का दांत रखा हुआ है।

22 मार्च को टीम गठित कर पदमन पिता सुकालु कमार ग्राम कुल्हाड़ीघाट के घर एवं बाड़ी का विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जंगली हाथी के दांत 1 (लम्बा. 10 सेमी, गोलाई 13 सेमी. व्यास 4.30 सेमी.), धनुष 2 नग, तीर 12 नग, घुरू 1 नग, चिड़िया मारने का धनुष 1, गुलेल 2, जंगली सुअर का दांत 1 नग, जंगली सुअर का बाल 1 गुच्छा बरामद हुआ। जिसे संबंधित परिसर रक्षी के द्वारा जप्ती किया गया और पदमन एवं उसके अन्य दो साथी पुसऊराम पिता गंगाराम जाति कमार ग्राम सिहार एवं सुखचंद नेताम पिता रतन सिंग जाति कमार ग्राम कठवा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। दो आरोपियों पुसऊराम पिता गंगाराम जाति कमार ग्राम सिहार, सुखचंद नेताम पिता रतन सिंग जाति कमार ग्राम कठवा के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 49 (ख), 50, 51 एवं 52 के तहत् गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय राजिम, जिला गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में भेजा गया।फरार आरोपी पदमन पिता सुकालू कमार ग्राम कुल्हाड़ीघाट को अलग से गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।


इसी तरह एक अन्य मामले में उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोचिंग टीम को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम कुल्हाड़ीघाट निवासी गंगाधर पिता सोपसिंह मरकाम के घर बाड़ी की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी से उड़न गिलहरी का खाल (स्कीन) 1 नग, मोर का पैर 1 नग, कोटरी सींग 1 नग बरामद हुआ। जिसे संबंधित परिसर रक्षी के द्वारा जप्त किया गया।गंगाधर पिता सोपसिंग गोंड़ , गंगाराम पिता रिषुराम कमार  एवं जयसिंह पिता बलीराम सोरी जाति कमार तीनों ग्राम कुल्हाड़ीघाट के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 27,29, 39, 44, 49 (ख), 50, 51 एवं 52 के तहत् वन अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेक दिया गया।


उक्त कार्यवाही में वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद,  सहायक संचालक (उदंती) मैनपुर एवं एन्टीपोचिंग नोडल गोपाल सिंह कश्यप,सुशील कुमार सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, चन्द्रबली ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती,  दिनेश चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट, ज्योति ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती, कोमल प्रसाद बिसेन, शिवराज साहू, चुरामन घृतलहरे, ओमप्रकाश राव, ऋषि ध्रुव, भूपेन्द्र भेड़िया, ललिता मरकाम, टिकेश्वरी साहू, जानकी ठाकुर, बनीता यादव, गिरधारी बिसी, पुनीत, देवीसिंग एवं डॉग स्नीफर टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और अन्य सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ