2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त,थाना अर्जुनी में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही
धमतरी। थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अर्जुनी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।रेड के दौरान ग्राम पोटियाडीह पानी टंकी के पास 5 व्यक्तियों को अवैध रूप से रूपये-पैसों का दांव लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जुआरियों के कब्जे से जप्त सामान
5 मोबाइल (कीमत लगभग 70,000रूपये),
2 मोटर सायकल (कीमत लगभग 1,75,000रूपये),
नगद राशि 30,200 रूपये सहित 52 पत्ती ताश की गड्डी
कुल जुमला कीमती 2,75,200 रूपये जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
▪️ *गिरफ्तार जुआरियों के नाम*
*(01)* अश्वन कुमार, पिता टामन लाल, निवासी सोरम, जिला दुर्ग
*(02)* युवराज कुमार, पिता अशोक तंवोली, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुंडरदेही, जिला बालोद
*(03)* परमानंद कोसरे, पिता स्व. दीनदयाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास चौक, भखारा
*(04)* महेन्द्र कुमारें महिपाल, पिता मोहन लाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बोरगहन रनिचराई, जिला बालोद
*(05)* शुभम चन्द्राकर, पिता बलदाऊ, उम्र 29 वर्ष, निवासी चिचा पाटन, जिला दुर्ग




0 टिप्पणियाँ