NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Bike Rally : रामनवमी की पूर्व संध्या निकाली गई बाइक रैली... शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर पहुंची



धमतरी। श्रीराम नवमी महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम नवमी आयोजन समिति द्वारा गुरूवार को विशाल मोटर सायकल रैली निकाली गई। प्रतिवर्षानुसार कल 27 मार्च को श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर बनियापारा से दोपहर 3:30 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।


शोभायात्रा के पूर्व गुरूवर को शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से विशाल मोटर सायकल यात्रा निकाली गई जो देवश्री टाकिज रोड, रत्नाबांधा, मकई चौक, पावर हाउस, दुर्गा मंदिर से सिहावा चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, मां विंध्यवासिनी मंदिर, लक्ष्मी निवास चौक, अम्बेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक से होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। 27 मार्च को मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर में समाप्त होगी। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया जायेगा। 


आयोजन समिति के तीरथ फुटान, प्रीतेश गांधी,अशोक पवार, दिलीप बड़जात्या, बबलू थवाईत, गणेश कोसरिया, शिखर कोचर, अमित अग्रवाल, देवचरण सिंह ध्रुव, भरत भानुशाली, पियूष राठोर, महेन्द्र चोपड़ा, प्रकाश सोलंकी, चोवाराम साहू, बिज्जू नाग, अमन थवाईत, अजय गौतम, बसंत निषाद, सुभांक मिश्रा, शुभम सोनी, राजेन्द्र साहू, दिपेश मोटवानी, विक्की मंगलानी, संदीप नेताम, त्रिलोक देवांगन, सुशांत रजक, सूरज फुटान, अरूण फुटान, चेज्ञा फुटान, सूरज तारक, बबलू गौतम, राजकुमार फुटान, राजकुमार लावत्रे, यशवंत कोसरिया, मोहन हन यादव आदि ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर नगर में अभी से उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बार की रामनवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ