धमतरी।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला शाखा धमतरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकार के नेतृत्व एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि सविता छाटा की उपस्थिति में 25 मार्च को डिप्टी कलेक्टर एवं जनगणना जिला नोडल प्रभारी मनोज कुमार मरकाम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से जनगणना कार्य 2026 के अंतर्गत नगरीय निकाय धमतरी में ग्रामीण क्षेत्र धमतरी में कार्यरत शिक्षक संवर्ग की ड्यूटी लगाई गई है इसको निरस्त करने की मांग की गई।
पदाधिकारी ने अवगत कराया कि नगरी निकाय क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक स्तर पर पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध होने के बाद में भी ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक संवर्ग की ड्यूटी शहरी क्षेत्र में लगाना सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक संवर्ग शहरी क्षेत्र से अनभिज्ञ है एवं उनका शहरी क्षेत्र में कार्य करने में व्यावहारिक रूप में कठिनाई आएगी। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों की ड्यूटी भी ग्रामीण क्षेत्र में भी लगाई ही जानी है। जिला नोडल द्वारा तत्काल ही इस संबंध में नगर निकाय जनगणना प्रभारी से टेलीफोनिक चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों को अवगत कराया कि कलेक्टर का दिशा निर्देश भी अपने कार्यरत क्षेत्र में ही ड्यूटी लगाने संबंधित है।
इसी प्रकार आयुक्त नगर निगम धमतरी, डीईओ एवं बीईओ धमतरी से भी इस संबंध में टेलिफोनिक चर्चा की गई। सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक संवर्ग की ड्यूटी ग्रामीण क्षेत्र में एवं नगरी निकाय क्षेत्र के शिक्षक संवर्ग की ड्यूटी नगरीय निकाय क्षेत्र में ही लगाई जावेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू महासचिव डॉ. आशीष नायक, राहुल नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी गेवाराम नेताम, महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी तुनेश्वरी साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कौशल कुमार चंद्राकर, राकेश चंद्राकर सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ