NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: धूमधाम से मनाया जा रहा कर्मा जयंती महोत्सव,गोकुलपुर कर्मा चौक में की गई आरती,शहर में निकली शोभायात्रा

 





भूपेंद्र साहू

धमतरी।धमतरी अंचल में साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।शहर में इस अवसर पर गोकुलपुर कर्मा चौक में मां कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर तहसील साहू समाज शहर द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो दोपहर को विंध्यवासिनी मंदिर से निकालकर प्रमुख मार्गो से होते हुए बांसपारा साहू छात्रावास पहुंची। इसके पहले साहू छात्रावास कर्मा मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई।

कर्मा चौक में उपस्थित अतिथियों ने मां कर्मा के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कर्मा त्याग, सेवा और समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।पूर्व विधायक लेख राम साहू मां कर्मा जयंती हमें कर्म, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है।मां कर्मा की भक्ति से जीवन में सदाचार और सकारात्मकता आती है।हमें उनके आदर्शों पर चलकर एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

इस दौरान जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव विजय साहू, डॉ एके गजपाल, डॉ एनपी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण साहू, गणेश प्रसाद साहू, मंजूषा साहू,हिरेंद्र साहू, गजानन साहू, कमलेश कांत साहू, महेश साहू, कृष्णा साहू, जनक साहू, नारायण साहू, अनिल साहू, जय साहू, रामशिला साहू, असमत साहू, गौतम साहू, विजय गौतम साहू, राजकुमार साहू, चंद्रिका साहू, गोपाल साहू, डामिन साहू सहित गोकुलपुर परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारी, समाजजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर श्रद्धा व उत्साह के साथ कर्मा जयंती पर्व मनाया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ