NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT:आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती..शिव ऑटोमोबाइल फ्यूल के खिलाफ कार्यवाही

 


धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए  सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम एशियाई संकट के चलते उत्पन्न संभावित आपूर्ति स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को सतत निगरानी एवं जांच के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  पीयूष तिवारी, तहसीलदार धमतरी एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने अर्जुनी चौक स्थित शिव ऑटोमोबाइल फ्यूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में फर्म में डीजल 108.73 लीटर एवं पेट्रोल 46.19 लीटर अधिक पाया गया। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। 


कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ