NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Heroin: हेरोइन का धमतरी में फैला जाल... बेचते एक आरोपी गिरफ्तार

 


एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि यादव समाज भवन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहा है।सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आमातालाब रोड स्थित यादव समाज भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी ऋषभ सोनी को मौके पर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करते हुए पकड़ा गया।


*आरोपी के कब्जे से*
1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)कीमत लगभग 29,000रूपये
1 नग मोबाइल,कीमत लगभग 5,000रूपये
2  सिल्वर पेपर
कुल जुमला कीमत 34,010रूपये जप्त की गई।

आरोपी ऋषभ सोनी पिता होरीलाल सोनी उम्र 26 वर्ष साकिन  रिसाईपारा धमतरी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ