NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन निश्चय: 150 स्थानों पर दबिश, नशे तथा नशे के कारोबार एवं परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

 


04 सूखे नशे के सौदागर,17 आबकारी एक्ट एवं 1 व्यक्ति देशी कट्टा के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार,30 व्यक्तियों  के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

धमतरी।आईजी रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एसपी.धमतरी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस द्वारा शनिवार शाम से लेकर सुबह एक विशेष सघन "अभियान निश्चय" चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 150 स्थानों पर दबिश दी गई एवं संदेहियों को चेक किया गया।
इस दौरान अलग-अलग कुल 30 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई।

🔹 *अभियान की प्रमुख कार्यवाही*-:
*एनडीपीएस एक्ट*-: थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना अर्जुनी, थाना कुरूद एवं थाना भखारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
जिसमें 4 प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं।
*जप्त मादक पदार्थ :*
कुल 3.97 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

*एनडीपीएस.एक्ट में गिरफ्तार आरोपी का नाम*
*(01)* हेमंत पांडेय पिता अशोक पांडेय उम्र 26 वर्ष  स्टेशन पारा, हाल महिमा सागर वार्ड,मैला गढ्ढा के पास अटल आवास धमतरी।
*(02)* गुलशन कुमार साहू पिता खेमलाल साहू उम्र 28 वर्ष, सरसोंपुरी, थाना अर्जुनी
*(03)* लिखेन्द्र कुमार साहू पिता हेमलाल साहू ,उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 मिनी माता चौक भठेली,थाना भखारा
*(04)* भूपेंद्र साहू पिता लक्ष्मी साहू उम्र 22 वर्ष,साकिन इंद्रानगर कुरूद, थाना कुरुद, जिला धमतरी।


*आबकारी एक्ट*-:
●  34(2) में 06 प्रकरण में 06 व्यक्तियों से कुल 113.96 लीटर अवैध शराब जप्त किया है।
एवं 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण मे 10 व्यक्ति एवं 36(च) में 01 प्रकरण 01व्यक्ति के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कुल 17 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*34(2) के प्रकरण में गिरफ्तार 06 आरोपी का नाम*-
*(01) तारकेश्वर उर्फ टाकू अर्जुनी
*(02)* गंगा राम कुंजाम बागोडार,(जोगीडीह) थाना अर्जुनी
*(03)* देव कुमार ध्रुव हिंच्छापुर थाना सिहावा
*(04)* देवंतीन ध्रुव नवापारा रामनगर सांकरा थाना सिहावा
*(05)* पप्पू सिन्हा बोइरगांव थाना मेचका
*(06)* चमेली साहू ग्राम बेलोरा,थाना मगरलोड

*प्रतिबंधक कार्यवाही*-:
धारा 170,126,135 बीएनएसएस. के तहत - 30 प्रकरण 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

*आर्म्स एक्ट*
● आरोपी रवि नायक उर्फ भूरी नायक पिता सुरेश नायक,उम्र 23 वर्ष साकिन पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमे 12 बोर देशी कट्टा(पिस्टल ),2 नग 12 बोर कारतुस जप्त किया गया।

● उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों एवं ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देने वाले होटल, ढाबा एवं खोमचा संचालकों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गुंडा-बदमाशों एवं निगरानीशुदा असामाजिक तत्वों की पुलिस लाइन रूद्री में परेड भी कराई गई,
साथ ही उन्हें कानून का पालन करने एवं नशा एवं अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
इसके अलावा भी अलग- अलग विशेष अवसरों पर भी परेड कराई गई जा चुकी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ