धमतरी।धमतरी में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला रुद्री रोड मरादेव के पास का है, जहां कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें वरदान एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कार क्र CG 07 CG 1133 में सवार लोग गंगरेल की ओर से आ रहे थे। वहीं कर्मा चौक के दो युवक स्कूटी में गंगरेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मरादेव के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से जा टकराई...हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक तुषार सोनकर और जयदीप सोनकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनो का पैर फ्रैक्चर हुआ है....अपर कलेक्टर कल्पना ध्रुव एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान और हेमंत प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।




0 टिप्पणियाँ