NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident: शादी से अपने घर लौट रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर...क्षत विक्षत हुई लाश

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आमदी के पहले बाजार चौक के पास देर रात लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वाहन का पहिया पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।लाश के कई टुकड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार आमदी निवासी पूरन मटियारा 41 वर्ष पिता अलखराम शादी से अपने घर साइकिल से लौट रहा था। तभी शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की गति इतनी अधिक रही होगी कि पूरन के कई टुकड़े हो गए।

घटना को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने देखा और तत्काल अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

 वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी सूचना दी गई।  तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित पैक किया और जिला मरचुरी लाया।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों से धमतरी जिले में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चाहे वह हत्या हो या फिर दुर्घटना। लगातार किसी न किसी की मौत हो रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ